Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पिस्टल, देशी कट्टा और एक दर्जन कारतूस के साथ पांच युवक गिरफ्तार

मो.अंजुम आलम,जमुई

जमुई: वारंटी को पकड़ने टाउन थाना क्षेत्र के अम्बा गांव गई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा सहित एक दर्जन कारतूस के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो युवक भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार युवकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी सदानंद रावत के पुत्र राजेश कुमार, राकेश राज, स्व.अजीत कुमार अजय के पुत्र सौरव कुमार, छोटू कुमार और योगेंद्र रावत के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

उक्त जानकारी सोमवार की शाम टाउन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक दुर्गेश दीपक ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी डा. शौर्य सुमन के निर्देश पर वारंटी को पकड़ने का सख्त निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में न्यायालय से निर्गत वारंटी की गिरफ्तारी के लिए टाउन थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम प्रभात एवं पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार ठाकुर अन्य पुलिस जवानों के साथ अंबा गांव के वारंटी राजा बाबू को पकड़ने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान राजा बाबू के घर के समीप सड़क के किनारे से अपराध की योजना बनाते हुए पांच युवकों को पकड़ा गया। जिसके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा एक दर्जन कारतूस बरामद किया गया, जबकि शेष दो युवक भागने में सफल रहा जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related posts

एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का असर,महज 24 घंटे के अंदर ठीक हुआ पानी टंकी…

Bihar Now

Big Breaking : जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने बिहार के 3 लोगों को मारी गोली, 2 की मौत, एक घायल…

Bihar Now

दरभंगा में कोरोना के 10 नए मामले आए सामने,अब दरभंगा का कुल आंकड़ा पहुंचा 49 पर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो