Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में देंगे बड़ी सौगात, मंच पर साथ होंगे सीएम नीतीश

पटना: बिहार दौरे पर पीएम मोदी (PM Modi) आज आ रहे हैं. औरंगाबाद और बेगूसराय में कार्यक्रम है. औरंगाबाद में दोपहर 1 बजे जबकि बेगूसराय में शाम 4 बजे कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचेंगे. दोनों जगह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दोनों कार्यक्रम में सीएम नीतीश (CM Nitish) भी साथ मंच पर रहेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. एनडीए सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं. औरंगाबाद व बेगूसराय में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

सीएम सहित कई मंत्री होंगे साथ

औरंगाबाद की बात करें तो पीएम 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरे के दौरान वे सबसे पहले वे रतनुआ गांव स्थित 20 एकड़ के विशाल परिसर में सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कई केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे, जिसमें रेल, एनएचआई तथा जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाएं शामिल है. वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है.

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

इस कार्यक्रम को लेकर औरंगाबाद के एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए 400 दंडाधिकारी तथा 2500 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रित के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया गया है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एन एच 19 दिल्ली कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बाधित किया गया है. कई स्थानों पर चेक पॉइंट तथा 150 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच से लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिए सात एसपी रैंक के पुलिस पदाधिकारी लगाए गए हैं. सभी तरह की गतिविधि की मॉनिटरिंग की जा रही है.

Related posts

आरएसएस के सदस्यों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Bihar Now

Bihar Now

“महागठबंधन समान विचारधारा वाले पार्टियों की मीटिंग बुलायें, JAP बैठक का हिस्सा बनना चाहेगी”…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो