Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गरमाई सियासत, RJD ने कहा – आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. ठीक एक दिन बाद आरजेडी की ओर से पटना के गांधी मैदान में महारैली भी होने वाली है. ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने मंगलवार (27 फरवरी) को प्रतिक्रिया दी है. वह विधानसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह बिहार है और यहां की जनता सब कुछ जानती है. पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह समाजवादियों का गढ़ रहा है. यहां की जनता ने बीजेपी को भगाने की बात कही है. इस बार बीजेपी मुक्त भारत बनेगा. इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. इस सवाल पर कि विधानसभा भंग करने की बात कही जा रही है. इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं. उनको बस चिंता है कि फिर से कैसे बिहार के मुख्यमंत्री बनें. रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं. बिहार के लिए तो कुछ करना नहीं है. ना ही बेरोजगार को रोजगार देने के विषय में सोचना है. केवल उनको पद चाहिए. जेडीयू नाम की अब कोई पार्टी रहने वाली नहीं है.

वहीं दूसरी ओर आरा में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर पर ईडी की छापेमारी हुई है. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि ईडी हो या सीबीआई उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता है सब जानती है.

वहीं भाई वीरेंद्र ने आईजीआईएमएस में परिजनों और डॉक्टरों में हुई मारपीट की घटना पर कहा कि यह बात बीजेपी से पूछी जानी चाहिए कि महाजंगलराज का उदाहरण क्या है? यह महाजंगलराज है जहां बीजेपी के नेता पिस्तौल और बंदूक लेकर लहरा रहे हैं. डॉक्टर को धमकी दे रहे हैं. गालियां दे रहे हैं. यही बीजेपी की तथाकथित सुशासन की सरकार है. मुख्यमंत्री को इस पर बयान देना चाहिए.

आईजीआईएमएस जैसी जगह में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं. डॉक्टर सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह मरीज का इलाज कैसे करेगा?

Related posts

RJD में एक मालिक बाकी सब नौकर, बोले सम्राट चौधरी… लालू – तेजस्वी को कोई नहीं दे सकता क्लीन चिट, नीतीश कर रहे चरणवंदना…

Bihar Now

पद्मश्री डॉक्टर मोहन मिश्रा के निधन पर मंत्री संजय झा ने व्यक्त की दुख…कहा – मिथिलावासियों के लिए सिर्फ डॉक्टर नहीं, भगवान थे डॉक्टर मिश्रा…

Bihar Now

G-20 के अंतर्गत श्रम-20 (L-20) का हुआ भव्य शुभारंभ… बिहार दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखा सकता है, मानवीय मूल्यों पर देना होगा जोर: राज्यपाल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो