Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं : राज्यपाल

दानापुर : पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर इस धरती पर दूसरी कोई सेवा नहीं है। चिकित्सक सही मायने में धरती के भगवान हैं, बिहार में निजी क्षेत्र में जिस प्रकार बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है उल्लेखनीय है। डॉ. अमर कुमार सिंह डॉक्टर ममता सिंह डॉक्टर नीरज कुमार जैसे उत्कृष्ट चिकित्सक बिहार की शान है।

यह बातें आज पटना के सगुना मोर इलाके में अतुल्यम डायग्नोस्टिक्स एंड थेरापीटिक्स का शुभारंभ करते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहीं। इससे पहले उद्घाटन स्थल पर पहुंचने पर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। डॉ. अमर कुमार सिंह, डॉक्टर ममता सिंह, डॉक्टर नीरज कुमार ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक चिकित्सक डॉ. अमर कुमार सिंह ने कहा कि अतुल्यम सगुना मोर इलाके में खोलने के पीछे मुख्य मकसद है इस इलाके के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना। उन्होंने कहा कि बिहार में उचित चिकित्सीय जांच की बेहतर व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में नहीं है।

पटना के सगुना मोर दानापुर इलाके में सेंटर की स्थापना के पीछे मुख्य मकसद है कि इस इलाके के साथ ही साथ शाहाबाद औरंगाबाद और उत्तर बिहार से आने वाले लोगों को आसानी से चिकित्सीय जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके। संस्थान के निदेशक डॉ. ममता सिंह ने कहा कि उनके सेंटर में डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम एक्सरे 3D 4D अल्ट्रासाउंड एंड कलर डॉप्लर मल्टी डायरेक्टर वॉल्यूम सिटी स्कैन आर अल्ट्रा फास्ट 24 चैनल डिजिटल एमआरआई विजुअल आर्ट इंटरवेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Related posts

बेतिया में अनियंत्रित हाइवा ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

Bihar Now

पटना कस्टम कमिश्नर के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में आपराधिक मुकदमा दर्ज..

Bihar Now

चिराग पासवान ने हाजीपुर से की आर्शीवाद यात्रा की शुरुआत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो