Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 5 कुख्यात गिरफ्तार…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ 

सहरसा – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में 05 शातिर अपराधी को कारतूस , हथियार एवं चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर बताया कि संत नगर में हुई हत्या सहित अन्य थाना क्षेत्र के शातिर अपराधियों को हथियार , कारतूस एवं अन्य चीजों के साथ ग्रिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संतनगर हत्या कांड में अभियुक्त कारी यादव पिता रविंद्र यादव हनुमान चौक वार्ड 35 को हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सौरबाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोटर साइकिल चोर का शातिर शुशांत कुमार पिता ओम यादव को चोरी की 11 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं बसनही थाना क्षेत्र अन्तर्गत आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में तीन अपराधियों को देशी मासकेट कारतूस एवं मोबाइल के साथ ग्रिफ्तार किया। बसनही थाना अंतर्गत गिरफ्तार अपराधियों में साधु यादव पिता आनंदी यादव ग्राम दुर्गापुर , मनीष कुमार पिता राजकुमार मंडल ग्राम दुर्गापुर एवं जितेंद्र शर्मा पिता रामस्वरूप शर्मा ग्राम दुर्गापुर शामिल थे।

हालांकि बीते सोमवार को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 07 में हुई हत्या का गुत्थी अब तक नही सुलझी है और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मामले को गंभीरता से जांच किया जा रहा है।

Related posts

दरभंगा में जांच करने गई मेडिकल टीम के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

निर्भया के आरोपियों पर नया डेथ वारेंट जारी,3 मार्च को सुबह 6 बजे होगी फांसी !

Bihar Now

बढ़ते अपराध को लेकर SP पर जमकर गरजे गिरिराज !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो