Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूटी गई वैन सहित 7 अपराधी गिरफ्तार…

बेगूसराय में बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना एवं मोबाइल सर्विलांस के आधार पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने 28 दिसंबर 2020 को लूटी गई पिकअप वैन सहित घटना में प्रयुक्त एक अन्य पिकअप बैन, एक बाइक एवं 6 मोबाइल के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

गौरतलब है कि 28 दिसंबर की रात्रि तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली कुश्ती ढाला के समीप अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से एक गाजर भरी पिकअप वैन को लूट लिया था और फरार हो गए थे। वाहन चालक के द्वारा तेघड़ा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया एवं मामले की छानबीन शुरू की गई। धीरे-धीरे मामले की गुत्थी सुलझती गई और सभी अपराधी पुलिस की पकड़ में आ गए । सभी अपराधी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं ।

अपराधियों की पहचान प्रिंस कुमार झा ,गोविंद कुमार राय, जितेंद्र कुमार राय, मिंटू राय , बिन्दन रांय, नीतीश कुमार एवं रौशन कुमार के रूप में की गई है । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बय

Related posts

MLC सुनील सिंह की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक..

Bihar Now

राजनीति की आग के सामने फीकी पड़ी इंसाफ की आग !..हवा हवाई साबित हुआ पुलिस का दावा !…

Bihar Now

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 29 लोगों की मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो