Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटों में लूटकांड मामले का उद्भेदन, पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात रणधीर महतो..

बेगूसराय में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । एक तरफ पुलिस ने जहां एनटीपीसी कर्मी से लूट कांड मामले में 24 घंटे के अंदर लूटी गई मोबाइल सहित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं दूसरी ओर कुख्यात अपराधी रणधीर महतो को भी पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है ।

गौरतलब है कि 15 फरवरी की शाम जिस वक्त एनटीपीसी कर्मी सौरभ कुमार अपने घर जा रहा था उसी क्रम में चकिया थाना अंतर्गत दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सौरभ कुमार से मोबाइल लूट लिया। सौरभ कुमार के द्वारा इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध चकिया थाने में मामला दर्ज करवाया गया तो फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और इस मामले में एक पिस्तौल एवं एक कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ अपराधी विजय कुमार एवं परमजीत कुमार को गिरफ्तार किया ।

दोनों ही अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर के रहने वाले हैं । वहीं दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह में कुख्यात अपराधी रणधीर महतो को देखा गया है। सूचना के बाद बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर एक बिशेष टीम का गठन किया गया और रणधीर महतो के घर पर छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान पुलिस के डर से रणधीर महतो ने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसमें उसके द्वारा कहा गया कि अभी उसके ऊपर कोई केस नहीं है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर एनकाउंटर कर सकती है ।

लेकिन पुलिस ने जब रणधीर महतो को गिरफ्तार किया तो रणधीर महतो के पास दो देसी कट्टा एवं चार कारतूस भी बरामद हुए । फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है..

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

2020 में नीतीश कुमार क्यों नहीं बनना चाहते थे बिहार के CM, प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा…

Bihar Now

Bihar Now

Breaking : बिहार में Unlock 3, पार्क खोलने की अनुमति.. अब दुकानें शाम 7 बजे तक खुलेंगी, रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो