Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस से भिड़े बंद समर्थक, जहानाबाद NH को किया जाम… हिरासत में लिए गए कई लोग…

जहानाबाद में सुबह से ही पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया गया है। एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज देशभर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

जहानाबाद में बंद कर रहे लोगों को हटाने पहुंचे पुलिस को दो जगह विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने बलपूर्वक सड़क को खाली कर लिया।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया है। भारत बंद के फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस वालों की तैनाती की है ।

दरअसल संगठनों को आपत्ति है कि कोर्ट ने कहा कि आरक्षण का फायदा सबसे ज़्यादा ज़रूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचेगा। हालांकि भारत बंद का असर स्कूल-कॉलेज, दफ्तर समेत कई संस्थानों में नहीं पड़ेगा और वह रोजाना की तरह खुले रहेंगे।

 

Related posts

Secure Pokies With Welcome Bonus Sign Up Offers

Bihar Now

The Top Casino Pokies In Australia Casino

Bihar Now

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, केजरीवाल से भी करेंगे मुलाकात

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो