Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पॉलिथीन में पैक कर दी लाश… बिहार के बेगूसराय में 2 भाइयों इतनी बेरहमी से हत्या कि कांप गई रूह

बिहार के बेगूसराय में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उनकी लाशें खेत में पड़ी मिलीं, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव पॉलिथीन में पैक थे. यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर खेत में हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं 16 वर्षीय पुत्र चमन कुमार के रूप में की गई है.

सोमवार शाम करीब 5 बजे कुछ मजदूर जब गेहूं काटने के लिए खेत में गए, तो उन्होंने दो पॉलिथीन में पैक किए हुए शव देखे. आशंका है कि दोनों युवकों को बुरी तरह पीटा गया और फिर उनके हाथ-पैर बांधकर शवों को पॉलिथीन में पैक कर दिया गया. इसके बाद शवों को अर्ध निर्मित वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं .‌इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि दो युवक का शव खेत में बरामद किया गया है. दोनों की उम्र करीब 20-25 साल लग रहा है. दोनों की पीट- पीटकर हत्या करने की आशंका है. पॉलिथीन में पैक शव था. एफएसएल की टीम को बुलाई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह दोनों डेड बॉडी बरौनी थाना क्षेत्र में मिला है.

देर रात शव की पहचान परिजनों ने किया मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं 16 वर्षीय पुत्र चमन कुमार के रूप में की गई है.

मृतक के परिजन ने बताया कि विपिन चौधरी ने बेटे की इच्छा पर करीब 2 महीने पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीद कर दी थी. कल दिन में करीब 11:00 बजे आईटीआई का छात्र अमन अपने भाई इंटरमीडिएट के छात्र चमन के साथ स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला. वहां से एक परिचित के यहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गया था. वहां गाड़ी लगाकर दोनों बाइक लेकर कुछ देर में आने की बात कह कर निकले. लेकिन घर नहीं लौटने पर घर के लोगों को लगा की गाड़ी लेकर कहीं भाड़ा में गया होगा. आज जब उक्त बाइक मलिक सुबह में घर पर आकर बताया कि दोनों भाई बाइक लेकर निकले हैं. लेकिन लौट कर नहीं आए तो इसके बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी. थाना को सूचना देने के साथ परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच आज देर शाम दो लाश मिलने की जानकारी हुई तो हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे तथा पहचान की.

Related posts

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में NDA का परचम लहराया: रंजीत झा…

Bihar Now

महादलित की गोली मार हत्या मामले में भारत सरकार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान…

Bihar Now

श्रावणी मेला एवं मुहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का पदाधिकारियों को निर्देश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो