Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहार

प्रमुख के अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

कई विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

राजीव झा,बिहार नाउ,सहरसा

जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ माखन यादव के अध्यक्षता में शुरु हुआ। मुखिया जिला संघ के अध्यक्ष सह ओकाही पंचायत के मुखिया रणधीर यादव , पंचगछिया मुखिया रोशन कुमार सहित अन्य मुखिया एवं समिति सदस्य दिनेश यादव , राजेश यादव समेत कई जन प्रतिनिधियों ने एक साथ बिना सूचना के महिनों से प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय से गायब पंचायत सचिव का मुद्दा उठाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कराने का प्रस्ताव पारित कराया। बीडीओ असगर अली ने बिना सूचना के फरार सचिव के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी को लिखे जाने की सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया। वहीं ओकाही मुखिया रंधीर यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लोगों को राशि उपलब्ध नही होने का भी मामला उठाया।वहीं पंचगछिया के मुखिया रोशन सिंह कन्हैया ने पंचायत सचिव के नहीं आने से जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत सचिव के अनुपस्थित नही बनने का मुद्दा उठाया। बैठक में पंचायत सचिव जय प्रकाश यादव , इंदेश्वर दास , कपिल देब प्रसाद एवं रामस्वरुप चौधरी के

बिना सूचना के गायब होने कि सभी जनप्रतिनिधियों ने शिकायत किया।जबकि बैठक से अनुपस्थित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत आधे दर्जन अधिकारी को स्पष्टीकरण पुछे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी , सीओ अखिलेश कुमार , बीआरपी गजेन्द्र कुमार , प्रधान लिपिक अजय पासवान , उप प्रमुख जगदेव यादव , मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष सह ओकाही मुखिया रणधीर यादव , पंचगछिया मुखिया रौशन सिंह कन्हैया , सत्तर मुखिया विजयलक्ष्मी , भेलवा मुखिया केवल यादव , पटोरी मुखिया सुरेश चौधरी, पंचायत समिति दिनेश यादव , मनोरंजन पाण्डे , अमित कुमार सिंह , शेखर झा , राजेश यादव , मित्रदेब महतो आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

Breaking: एक युवक को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल..

Bihar Now

Achieve Australia Casino

Bihar Now

Electronic Pokies Payout Ratio

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो