Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : मुंगेर के नए एसपी बने मानवजीत सिंह ढिल्लो,विधि व्यवस्था संभालने हेतु संजय सिंह को मिली कमान ..

हार के मुंगेर जिले में पिछले सोमवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद शहर की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी (डीएम) राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। डीएम और एसपी हटाए जाने के बाद गुरुरवार को डीआईजी मनु महाराज ने कमान संभाल ली। मुंगेर में गुरुवार फ्लैग मार्च निकाला गया। डीआईजी मनु महाराज खुद सुरक्षा बलों और पुलिस अफसरों संग सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगेर की नई डीएम रचना पाटिल और पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो नियुक्त किये गए। दोनों अधिकारियों ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट से मुंगेर के लिए उड़ान भरी। वे तत्‍काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुयी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।

गुरुवार को अपर मुख्य निवार्चन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने मुंगेर के हालात को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने मगध के प्रमंडलीय आयुक्त असंगा चुबा आओ को पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का कहा गया है..

Related posts

सीवान के नवादा का टूटा पुल, गांव में घुसा पानी…कई गांव का टूटा सम्पर्क…

Bihar Now

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार, केंद्र सरकार और सुशांत के पिता को तीन दिनों में जवाब दाखिल करने को कहा…

Bihar Now

Breaking: INDIA गठबंधन की ऑनलाइन बैठक शनिवार को , नीतीश कुमार को गठबंधन का कन्वेनर और मल्लिकार्जुन खरगे को बनाया जा सकता है चेयरपर्सन- सूत्र

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो