Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सांसद गिरिराज सिंह ने किया भ्रमण, लोगों के दुःख दर्द को सुन दिया मदद का भरोसा…

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में आज भगवानपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित जोकिया पंचायत का भ्रमण किया । बाइक से ही गिरिराज सिंह पूरे क्षेत्र में घूमते रहे तथा लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को देखते हुए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए ।

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि उक्त बांध को काटा गया था तो कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि स्वाभाविक तरीके से ही यह बांध टूटी है । फिलहाल गिरिराज सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है अगर जानबूझकर बांध को काटा गया होगा तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी । लेकिन इसी क्रम में गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं एवं जिला प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता एवं जिला के वरीय पदाधिकारी से लेकर छोटे पदाधिकारियों तक सभी ने दिल लगाकर काम किया एवं लोगों की समस्याओं का निवारण किया, इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
रिि

Related posts

तेजस्वी यादव ने जीवन में न पढ़ाई की न कुछ समझा है, तो बकवास ही करेंगे, किसी विषय का ज्ञान है नहीं, देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग हैं RJD में : प्रशांत किशोर…

Bihar Now

पवन सिंह की फोटो लेकर ज्योति ने संगम में लगाई डुबकी, यूजर ने पूछा- ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’

Bihar Now

वोटिंग के दौरान पटना DM की मतदाताओं से खास अपील !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो