Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की सियासत को लेकर “PK” का बड़ा दावा, 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा लिखकर रखिए …

समस्तीपुर: महाराष्ट्र में जो राजनीतिक घटना घटी है उस पर मुझे नहीं लगता कि नीतीश कुमार हतोत्साहित होंगे। जो लोग राजनीति करते हैं, वो इतना ज्यादा न कभी उत्साहित होते हैं न कभी घबराते हैं।

आज बिहार में जो महागठबंधन बना, विपक्षी एकता हुई, पत्रकारों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का चेहरा बता दिया। लेकिन विपक्षी एकता की बैठक के बाद महाराष्ट्र में घटना घटी और आप नीतीश कुमार को हतोत्साहित बता रहे हैं। कितने लोग बता रहे हैं कि वो भाजपा में जा रहे हैं। राजनीति इतनी तेजी से ब्रेकिंग न्यूज की तरह चलती नहीं है।

मुझे नहीं लगता कि बिहार की जो अभी महागठबंधन की सरकार है इस पर कोई तुरंत खतरा है जो भी परिवर्तन होगा या जो होना है वो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है। JDU के कुछ एमपी या भाजपा के कुछ एमपी या फिर RJD के कुछ एमपी एक दूसरे के दल बदल लें या फिर एक दूसरे के संपर्क में हैं तो ये चुनाव के पहले होने वाली समान्य घटना है।

जिस दिन महागठबंधन बना था उसी दिन मैंने कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में जिस स्वरूप में महागठबंधन है या NDA है उस स्वरूप में चुनाव नहीं होगा। ये बात सत्य हो गई मांझी जी निकलकर बाहर चले गए। अगला विधानसभा चुनाव से पहले आज की जो स्थिति है, इसमें भी बड़ा बदलाव होगा आप लिखकर रख लीजिए।

ये बात लिखकर दिया जा सकता है कि जो आज राजनीतिक फॉरमेशन है वो 2024 के बाद विधानसभा चुनाव तक बना रहे इसकी संभावना बिल्कुल नहीं है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले काफी फेरबदल होगा।

Related posts

हत्या के विरोध में सत्तारुढ़ के सहयोगी दल के पूर्व विधायक सड़क पर उतरे, कर रहे विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

परिक्रमा यात्रा मंगलवार को पहुंची फुलहर। क्या होती है परिक्रमा यात्रा, कब और कहां होती है परिक्रमा यात्रा? क्या सब होता है परिक्रमा यात्रा में? विस्तार से जानिए….

Bihar Now

बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर नदियां, पूर्णिया-अररिया में रेड अलर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो