Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के मुजफ्फरपुर में “हैदराबाद” कांड !

एक बच्ची के साथ रेप में विफल होने पर जिंदा जलाने की कोशिश….

देर रात रेप पीडिता से मिलने पहुंचे पप्पू यादव…

बिहार में बहार बा, आतंक के राज बा !…

मुज़फ़्फ़रपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की है। 80 प्रतिशत जली हुई अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में  भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अहियापुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म में विफल होने पर युवती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नाजुक होने पर परिजनों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। इस मामले में राजा कुमार को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि घर में युवती के साथ उसकी बड़ी बहन का एक बच्चा व बच्ची थी। किसी बड़े सदस्य के नहीं होने पर राजा कुमार घर में घुस आया, छत पर बैठी युवती के पास पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए शोर मचाने पर युवती के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

वहीं देर रात करीब 2:00 बजे जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एसकेएमसीएच पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी हालचाल जाना वहीं परिजनों ने बताया कि लगातार आरोपी द्वारा धमकी दी जा रही है इसी क्रम में पप्पू यादव जी ने पटना में उनकी चिकित्सा की बात की वही सुरक्षा की भी मांग की ।

मुजफ्फरपुर,अहियापुर क्षेत्र में शनिवार शाम दुष्कर्म में विफल होने पर युवती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया।

गंभीर हालत में युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां स्थिति नाजुक होने पर रविवार की शाम स्वजन ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। मेडिकल ओपी प्रभारी सुमन झा ने स्वजन का बयान दर्ज किया है। इस मामले में राजा कुमार को आरोपित बनाया गया है।

स्वजनों ने बताया कि घर में युवती के साथ उसकी बड़ी बहन का एक बच्चा व बच्ची थी। किसी बड़े सदस्य के नहीं होने पर राजा कुमार घर में घुस आया। छत पर बैठी युवती के पास पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विरोध करते हुए शोर मचाने पर युवती के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ..

Related posts

DRM ने किया सुपौल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण,दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

“लोगों के हित में है लॉक डाउन…सोशल डिस्टेंशिंग के साथ जारी रहेगा कृषि कार्य, निर्माण गतिविधियां”

Bihar Now

Popular Pokies With Welcome Bonus Games Free

Bihar Now