Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार कैबिनेट का विस्तार आज शाम !.. मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद‌ से दिया इस्तीफा …

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. आज शाम को नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है. इसे लेकर राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है. दूसरी तरफ बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफे का भी ऐलान कर दिया है.

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश ने उन्हें लिस्ट लेकर भेजा है. उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की है.

आज दिलीप जायसवाल ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा,”बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला है. इसलिए मैं आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. कैबिनेट विस्तार होना तय है. इसमें जातिय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “भविष्य में भी मेरे बारे में चर्चा होगी. मैंने अपने कार्यकाल में राजस्व विभाग में सर्वे का काम शुरू किया. उस दौरान उथल-पुथल मची हुई थी. हमने फिर भी अपना काम जारी रखा. 14 करोड़ पन्नों को हमने डिजिटल किया.”

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है. हर वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने के लिए कैबिनेट में एडजस्ट करने की पहल की जा रही है. सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति से दो मंत्री बन सकते हैं.

राजपूत और भूमिहार जाति से एक-एक मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं अति पिछड़ा से दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है. तेली जाति से एक मंत्री बनना लगभग तय है. पिछड़ा समाज से भी एक मंत्री बन सकता है. सूत्रों के अनुसार, अगर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलती है तो आज शाम या कल (गुरुवार) को नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

Related posts

Update : मधुबनी नरसंहार मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के घर कुर्की जब्ती जारी, हथियार बरामद…

Bihar Now

राजनीति से इतर अद्भुत तस्वीर, देखिए सांसद चिराग पासवान कैसे अपने पिता की बना रहे दाढ़ी …

Bihar Now

लालू यादव को मिली जमानत, डोरंडा कोषागार में सजायाफ्ता लालू यादव को हाईकोर्ट से मिली बेल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो