Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार पंचायत चुनाव 2021: चौथे चरण का मतदान कल, 36 जिलों के 53 प्रखंडों में होगी वोटिंग…

बिहार पंचायत चुनाव के हो रहे 11 चरणों के मतदान के अंतर्गत चौथे चरण के लिए 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 22 और 23 अक्टूबर को होगी। इस चरण में 797 पंचायतों के 24,586 पदों के लिए कुल 88 ,137 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। जिनमें 41,410 पुरुष और 46,727 महिला उम्मीदवार अपनी किस्म अजमा रहे हैं।

बता दे कि 3,220 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और नामांकन दाखिल नहीं होने से 147 पद खाली रह गये हैं। चौथे चरण में कुल 62,80 960 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 32,96,329 पुरूष मतदाता और 29,84,415 महिला मतदाता शामिल हैं। चौथे चरण में 7744 मतदान भवनों में 11318 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर आयोग द्वारा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि आयोग द्वारा बोगस वोटिंग रोकने के लिए बायोमेट्रिक से मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है जिससे फर्जी मतदान रोकने में सफलता मिल रही है। सभी मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही आयोग द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से मतदान की समस्त प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जाएगी।

Related posts

पांचवें चरण के मतदान के प्रचार का थम गया शोर !… मधुबनी में स्थानीय मुद्दा बनाम राष्ट्रीय मुद्दा पर घमासान जारी… जानिए कुल कितने और कौन प्रत्याशी हैं खड़े ?…

Bihar Now

“बाढ़ प्रबंधन के नाम पर लूट, भ्रष्टाचार पर मौन क्यों मुख्यमंत्री जी” ?….

Bihar Now

कोरोना को लेकर सीएम नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक, ब्लॉक स्तर पर क्वरंटाइन सेंटर की व्यवस्था करने का निर्देश… लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स पालन करने की अपील..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो