Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार बीजेपी में कई गुट !… एक सम्राट चौधरी का, दूसरा विजय सिन्हा तो तीसरा सुशील मोदी का : तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार बीजेपी में गुटबाजी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी के अंदर कई गुट है आपस में ही लड़ रहे हैं। राज्य में पार्टी का नेता कौन होगा इस पर तनातनी चल रही है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी अपने अलग-अलग गुट लेकर बैठे हैं…

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश बीजेपी पर हमला किया। चौथे कृषि रोडमैप पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वालों को जो बोलना है वो बोलते रहें, इससे कोई मतलब नहीं है। उनका काम ही अफवाह और झूठ फैलाना है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में गुटबाजी का भी दावा कर दिया…

तेजस्वी ने कहा कि बिहार बीजेपी में अलग-अलग गुट हैं। बीजेपी में नेता कौन होगा इसपर आपस में ही तनातनी चल रही है। सम्राट चौधरी का अलग ग्रुप है। विजय सिन्हा का अलग ग्रुप है। एक सुशील मोदी का ग्रुप है। सांसदों का अलग गुट हैं। इन लोगों का झूठ बोलन के लिए आपस में ही कंपीटिशन है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार बीजेपी में गुटबाजी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी के अंदर कई गुट हैं। ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। राज्य में पार्टी का नेता कौन होगा इस पर तनातनी चल रही है।

तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी अपने अलग-अलग गुट लेकर बैठे हैं। इनमें आपस में ही प्रतिस्पर्धा चल रही है। तेजस्वी के इस बयान ने सियासी गलियारों में गर्माहट पैदा कर दी है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अब तक के सभी कृषि रोडमैप का लाभ किसानों को और राज्य को मिला है। ये अलग बात है कुछ लोगों को नहीं दिख रहा है। विपक्ष द्वारा बिहार में जंगलराज की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसी जंगलराज को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है।

वैशाली में पुलिस मुठभेड़ पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा द्वारा उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एसपी ने पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया है। पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई दौरान एनकाउंटर किया है।

Related posts

बड़ी खबर: डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, इलाके में मातम सा माहौल…

Bihar Now

बिहार : BDO से 10 लाख रंगदारी की मांग, धमकी भरा पत्र के साथ पिस्टल का खोखा बरामद…

Bihar Now

जांच के नाम पर पुलिस की जबरन वसूली को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो