Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : बिहार में 8 जून तक लॉकडाउन, … 6 बजे सुबह से 2 बजे तक खुलेगी दुकानें…और किन किन चीजों में मिली रियायतें ?…

बिहार में एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन बढ़ा दी गई है.. हालांकि इस बार व्यापार में काफी रियायतें दी गई है..

लॉकडाउन अब 8 जून तक बढ़ा दिया गया है। वही राज्य सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है। बिहार में अब लॉकडाउन के बीच अनलॉक की प्रक्रिया नजर आएगी। सुबह 6:00 बजे से 2:00 बजे तक के आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

बिहार के शहरी इलाकों में पहले लॉकडाउन के दौरान सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक दुकानें खुली रहती थी लेकिन अब इन्हें 2:00 बजे तक खोलने की छूट दी गई है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी है लेकिन प्राइवेट ऑफिसेज अभी बंद रहेंगे।

सरकारी कार्यालयों में फिलहाल 25 फ़ीसदी कर्मियों के साथ कामकाज शुरू होगा। परिवहन के मामले में फिलहाल शक्ति जारी रहेगी लेकिन कारोबार के दायरे में अब लोगों को ज्यादा छूट मिल पाएगी।

कोविड-19 सेंटर पर जनप्रतिनिधियों को जाने की इजाजत नहीं होगी सभी लोगों को मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है।

हालांकि शिक्षण संस्थान पहले की तरह ही बंद रहेंगे सभी तरह के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। कारोबार के मामले में छूट की रियायत दी गई है इसको लेकर थोड़ी देर में सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा होने वाली है।

Related posts

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नहीं दिया इस्तीफा, इस्तीफे की खबरें को जगदानंद सिंह ने नकारा, कहा – इस्तीफा दे देने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा न मिलता…

Bihar Now

पटना के स्कूलों में छुट्टी पर ACS केके पाठक और DM चंद्रशेखर आमने-सामने ! …स्कूल खोलने के आदेश पर डीएम ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखा कड़ा पत्र…

Bihar Now

बेगूसराय पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो