Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 2 अफसर विरमित…

पटना: नीतीश सरकार ने तीन वरीय आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें पीएचईडी विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पटना के पद पर तबादला किया गया है.

पंकज कुमार को मिला अतिरिक्त जिम्मा: पंकज कुमार को कृषि विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही वह अगले आदेश तक जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का भी जिम्मा देखेंगे. साथ ही प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं सैनिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा.

इन अधिकारियों का तबादला: ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल का तबादला पीएचईडी विभाग के सचिव के पद पर किया गया है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह का तबादला ऊर्जा विभाग के सचिव के पद पर किया गया है. मनोज कुमार सिंह के पास विशेष कार्य पदाधिकारी स्थानिक आयुक्त का कार्यालय बिहार भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. इसके अलावा मनोज कुमार सिंह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है. संजय कुमार अग्रवाल को भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है. वहीं राजस्व परिषद के अपर सदस्य दया निधान पांडे को भी बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है. दया निधान पांडे को भारत सरकार नई दिल्ली इस्पात मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है.

चुनावी साल में धड़ाधड़ ट्रांसफर: चुनावी साल में नीतीश सरकार की ओर से पहले भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी जा रहे हैं और उनके विभाग की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी जा रही है. पिछले दिनों भी राज्य के 18 जिलों के डीएम बदल दिए गए थे.

Related posts

सिंबल मिलते ही सज गया चुनावी मैदान… विकास और जनसेवा का ध्येय लेकर फिर चुनावी मैदान में उतरे “संतोष झा ” !…कई उम्मीदवार अजमा रहे किस्मत…

Bihar Now

मुख्यमंत्री के गृह जिले में “सु”शासन का इक़बाल खत्म ?… अपराधी बेलगाम होकर पुलिस को दे रहे चुनौती, CCTV फुटेज आया सामने, जांच जारी…

Bihar Now

Big Breaking : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से 25 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो