Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध…

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सूबे के 4 लाख 48 हजार 302 मतदाता आज मतदान करेंगे। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान सु को स्वच्छ और निष्पक्ष कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों के लिए जदयू और कांग्रेस के 3-3, राजद के 4 व भाजपा, राकांपा व माकपा के 1-1 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, अन्य निबंधित दल से एक और 44 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़े हैं। इस प्रकार कुल 59 प्रत्याशी स्नातक चुनाव में खड़े हैं। इनमें 58 पुरुष व 1 महिला प्रत्याशी हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 633 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी के लिए 3,07,363 पुरुष, 1,00,480 महिला व 46 थर्ड जेंडर के कुल 4,07,889 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पटना, सारण, तिरहुत व दरभंगा के लिए 31,694 पुरुष, 8715 महिला एवं 4 थर्ड जेंडर के कुल 40,413 मतदाता मतदान करेंगे। स्नातक क्षेत्र के लिए 59 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 43 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सभी सीटों के लिए अलग-अलग बैलेट बॉक्स के इंतजाम किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 636 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 340 बैलेट बॉक्स लगाए जाएंगे। मतदाताओं की दृष्टि से सबसे बड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना और सबसे छोटा दरभंगा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे बड़ा दरभंगा और सबसे छोटा तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने 4 तो भाकपा ने 3 प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस, राजद व माकपा ने एक-एक और एक अन्य निबंधित पार्टी से प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस क्षेत्र के लिए 32 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। कुल 43 प्रत्याशियों में 40 पुरुष व 3 महिला प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 340 मतदान केंद्र बनाए गए है..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

आप सांसद ने अपने कोष से 40 मजदूरों को प्लेन से लाया पटना, 180 मजदूरों को आज प्लेन से भेजेंगे पटना…

Bihar Now

EXCLUSIVE : भगवान भरोसे है बिहार की हालात- पप्पू यादव

Bihar Now

जन सहयोग से लड़ी जा रही कोरोना की जंग, सरकार के साथ निजी संस्थान भी फैला रहे जागरुकता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो