Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिस्वास्थ्य

बिहार में नीतीश का सुशासन सवालों के घेरे में, अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

बीएन सिंह, पप्पन सहरसा

सहरसा पुलिस पर अपराधियों ने आज दिन के उजाले में एक बैंक कर्मी से एक लाख रुपये लूट कर सवाल खड़ा कर दिया है।मालूम हो कि बनमा ईटहरी के पहलाम पंचायत भवन के पास बुधवार की दोपहर बंधन बैंककर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर एक लाख रुपये लूट लिया।

बंधन बैंककर्मी व बेगूसराय जिला के बगरस थान सिंह गांव निवासी भूखल पासवान ने ओपी को सूचना देते बताया कि बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहलाम गांव से कलेक्शन कर प्रखंड मुख्यालय जा रहा था कि पहलाम पंचायत भवन के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर रोका और डिक्की में रखे एक लाख रुपये लूट लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग सिमरी की दिशा में भाग गये। इस घटना को पुलिस संदेहास्पद मान रही है। ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आने पर कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ बनमा ओपी पुलिस ने कहा कि अब तक आवेदन नही मिला है और दूसरीओर यह भी कह रहे हैं कि यह मामला सन्देहास्पद है । आखिर आवेदन आने से पहले बनमा पुलिस अनुसंधान पूरा कर लेते हैं?

Related posts

चुनाव के बीच पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, अनिकेत सिंह के भाई बेनी सिंह को उतारा मौत के घाट ..

Bihar Now

नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी…

Bihar Now

शिवहर बैंक लूट के चंद घंटों बाद मोतिहारी में बैंक से 40 लाख की लूट, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो