Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीति

बिहार में बेखौफ अपराधी !… बंदूक के नोक पर दो करोड़ का सोना एवं दो लाख की सोना उड़ा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस …

शेखपुरा* :- बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने करीब दो करोड़ रूपये मूल्य की सोना लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह मामला बरबीघा थाना से महज 300 मीटर की दुरी पर सबसे व्यस्त बाजार पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित गोल्ड लोन देने वाली स्मॉल फाइनेंस कंपनी, आशीर्वाद गोल्ड लोन कंपनी के शाखा में घटी।

जहाँ बदमाशों ने बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 2 करोड़ के सोने के जेवर पर हाथ साफ किया। साथ ही 2 लाख रूपये नगद भी लूट ले भागे। सबसे बड़ी बात तो यह कही जाय की घटना दोपहर एक बजे घटी। वहीं घटना के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने स्थानीय थाना बरबीघा पुलिस को सुचना दिया। जहाँ बरबीघा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दिया।

हैरत की बात ये है की फाइनेंस कंपनी में करोड़ों रूपये की लूट हो गयी और अगल-बगल के दुकानदारों को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। इस घटना के संबंध में बैंक कर्मी स्मृति कुमारी ने बताई कि आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने घुस गया और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगा। मौके पर उपस्थित एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर हम लोग यहां पहुंचे हैं जहां मामले की छानबीन कर रहे हैं उनके द्वारा बताया गया कि 200 पैकेट सोना 4 लाख कैश एवं तीन चार मोबाइल बताई जा रही है।

फाइनेंस कंपनी में ग्राहक बनकर आए लुटेरों ने कंपनी के कर्मियों को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और जाते-जाते कंपनी में लगे सीसीटीवी के हार्डडिस्क व डिवीआर तोड़कर अपने कब्जे में ले लिया, साथ तीनों कर्मियों के मोबाइल भी अपने साथ ले गए।

 

Related posts

मधेपुरा में BJP कार्यालय को उपद्रवियों ने बनाया निशाना…किया आग के हवाले…

Bihar Now

Australia Slots Games

Bihar Now

INDIA गठबंधन में शीट शेयरिंग को लेकर “PK” का तंज, कहा – सबसे बड़ा दल कांग्रेस है तो नेतृत्व भी कांग्रेस के पास ही रहेगा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो