Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… मुखिया के बेटे को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये मांगी रंगदारी ….

शिवहर : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शिवहर का है जहां अपराधियों ने मुखिया के बेटे से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी है..

रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपहरण कर हत्या करने तक की धमकी दी गयी है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुखिया और पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने जिले के एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। पिपराही के मेसोढ़ा मुखिया तेजनारायण साह के बेटे से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है…

जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। धमकी देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही मुखिया तेजनारायण साह और उनका परिवार बेटे को धमकी मिलने से काफी दहशत में हैं और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं…

Related posts

बिहार में दर्दनाक हादसा…पति, पत्नी सहित बच्चे की मौके पर ही मौत… गिट्टी से लदा ट्रक कार पर पलटा…

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज से फिर शुरू हुई जातीय जनगणना, पटना DM ने किया सर्वेक्षण…

Bihar Now

Breaking : बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने सरकार के याचिकाओं को किया निष्पादित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो