Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला अधेड़, महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई..

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में हारमोनियम सिखाने के बहाने कमरे में बुलाकर लड़की के साथ गलत काम कर रहे लोक गायक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा और दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए और जमकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है…

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकठौल गांव निवासी 50 वर्षीय किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव के बच्चों को हारमोनियम भी सिखाता है। किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती जाती थी…

बीते 20 जुलाई की रात भी लड़की घर से हारमोनियम सीखने जाने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची थी। ग्रामीणों को शक था कि दोनों के बीच कुछ अनैतिक काम चल रहा है। फिर क्या था ग्रामीण अचानक किशन देव के घर में घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा।

ग्रामीणों ने दोनों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया…

वीडियो वायरल सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और केस दर्ज करने की बात कही है। पूरे मामले पर एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि एक वीडियो मिला है उसमे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में हैं। लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई गई है।

एसपी ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। उनका मेडिकल भी कराया जाएगा और बयान दर्ज होने के बाद केस करने का आदेश दे दिया है।

अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने कहा इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों की दी सौगात… मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, की कई घोषणाएं…

Bihar Now

रात भर रणक्षेत्र में तब्दील रहा इंजीनियरिंग कॉलेज,सीनियर जूनियर छात्रों में तनातनी …

Bihar Now

31 मार्च तक सिटी सर्विस एवं अंतरराज्यीय बस परिचालन रहेगा बंद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो