Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में सस्पेंड पुलिसकर्मी के घर मिला हथियारों का जखीरा, AK 47, AK 56, 500 राउंड गोली, जिंदा कारतूस बरामद ..

बिहार के समस्तीपुर में हथियारों का जखीरा मिला है. मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सस्पेंड एएसआई सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार की बरामदगी हुई है. अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

बताया जाता है कि देर रात एसटीएफ की टीम सरोज सिंह के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस टीम को देखते ही सरोज सिंह के घर से फायरिंग शुरू हो गई. फिर एसटीएफ की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई.

इसके बाद कई थानों की पुलिस ने एक साथ छापेमारी की. इस दौरान घर से करीब 500 राउंड जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए गए है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है.

स्थानीय सूत्रों की मानें तो एसटीएफ और जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी के बाद घर से एके-47, एके 56, दोनाली बंदूक, तीन देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है. इस दौरान सरोज सिंह समेत चार को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

एसटीएफ के अलावा पटोरी मोहनपुर, मोहद्दीनगर और विद्यापति नगर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है. बताते चलें कि 1 साल पहले सरोज सिंह सस्पेंड हुआ था. उस पर आर्मी में अवैध तरीके से नौकरी दिलाने, अपराधियों से साठगांठ और अवैध हथियार की तस्करी का आरोप था.

वहीं इस मामले में पटोरी डीएसपी एवं जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा की तरफ से किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है. उनका कहना है कि ”अभी कार्रवाई चल रही है. कार्रवाई पूरा होने के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी. फिलहाल पूरे गांव के सभी लोगों को खिड़की दरवाजा बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.”

Related posts

नीतीश कुमार के मंत्री ने बयां की अपनी बेबसी, कहा – बात नहीं सुनते गृह जिले के SSP…कार्यकर्ताओं के सामने छलका दर्द..

Bihar Now

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पैकेजबंद पानी के गुणवत्‍ता नियंत्रण कर्मियों के लिए दो दिवसीय कैप्‍सूल कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न….

Bihar Now

बिहार में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज !… IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो