Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर…. पत्रकार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आई है जहां पत्रकार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है… बेगूसराय पुलिस ने हत्या के आरोपियों की यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलवाया है… जानकारी के मुताबिक पुलिस की दबिश के बाद एक आरोपी नितेश कुमार ने खगड़िया में आत्मसमर्पण किया.. वही आरोपी 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है..

पत्रकार हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से लगातार जनता व पत्रकार में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.. पुलिस ने आज दोनों फरार आरोपियों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है.. बता दें कि 30 मई को अपराधियों ने पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.. घटना जिले के परिहारा थाना क्षेत्र की है.. हत्या के 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थी जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर नकेल कसने की कवायद की है…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

20 मई को अपराधियों ने की थी पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर हत्या। परिहारा थाना क्षेत्र का मामला।

Related posts

पटना में दीवार गिरने से एक लड़की की मौत सहित 4 गंभीर रूप से घायल, मृतक के परिजनों को 4 लाख की मुआवजे की घोषणा…

Bihar Now

परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का DM ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, 11 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 तक चलेगा पखवाड़ा…

Bihar Now

Breaking : सावधान ! मजदूरी मांगने पर यहां मिलती है मौत ?…आक्रोश की आग में आगजनी कर सड़क जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो