Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, 7 बार किया फोन, लॉरेंस गैंग का आया नाम…

RLM (राष्ट्रीय लोक जनता दल) अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की मिली है. कुशवाहा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दी और धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात 8:52 बजे से 9:20 बजे के बीच लगातार सात बार धमकी भरे कॉल आए.

उन्होंने आगे बताया कि कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और चेतावनी दी कि यदि वह किसी एक विशेष राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बोलना बंद नहीं करते, तो 10 दिन में जान से मार दिया जाएगा. SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियाँ अस्वीकार्य है. इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया, “मैं पटना से सिवान के लिए निकलने ही वाला था कि मेरे मोबाइल पर एक के बाद एक सात बार कॉल आए. कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया. मेरे स्टाफ के नंबर पर भी कॉल किए गए और धमकाया गया कि एक पार्टी के खिलाफ न बोलें. मैंने तत्काल इसकी सूचना पटना के एसएसपी को दी है.”

Related posts

एक बार फिर दरभंगा में इंसानियत हुआ शर्मसार, कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात बच्ची का शव !

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं…

Bihar Now

खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो