Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेखौफ अपराधी ने अधिवक्ता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट…

दिन के उजाले में घर में घुसकर अपराधियों ने किया तांडव, घटना को दिया अंजाम_

नालंदा – जिले के सो सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही नालंदा के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, एसडीपीओ इमरान परवेज, सो सराय थानाध्यक्ष सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

परिजनों के मुताबिक अपराधी अधिवक्ता के घर में घुसकर काफी करीब से उनके सिर में गोली मारी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता राजेश कुमार यादव अपने घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बगैर समय गवाएं सीधे अधिवक्ता के सिर पर काफी करीब से गोली दाग दी। पुजांच में यह बात सामने आई है कि मृतक राजेश यादव लैंड ब्रोकर का भी काम करते थे।

नालन्दा पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अपराधियों के तह तक जाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर बुलाया है। इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया है कि मृतक के परिजनों से पूछताछ चल रही है। निकट भविष्य में वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ, नालंदा

Related posts

लालू यादव के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !..किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार पटना पहुंचे लालू यादव …

Bihar Now

बिहार में सियासी हलचल तेज, विधानमंडल दल की बैठक शुरू, उप मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला संभव..

Bihar Now

नीतीश कुमार को लेकर “PK” का बड़ा दावा !… अगर नीतीश कुमार की पार्टी को अगले लोकसभा चुनाव में पांच सीट भी आ गया, तो सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे “PK”…

Bihar Now