Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

बेखौफ बदमाशों ने सीएसपी कर्मी को गोली मारकर की लाखों की लूट, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

सहरसा :- सुशासन बाबू के सरकार में अपराधी बेखौफ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो गांव में सीएसपी कर्मी रूपेश कुमार को बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर चार लाख रुपए लूट लिया

। घटना करीब संध्या सात बजे की बताई जा रही है। हालांकि गोली सीएसपी कर्मी के जांघ में लगी है। जिसे इलाज हेतु फौरन अनुमंडल अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। जख्मी कर्मी रूपेश ने बताया कि मैं लगमा गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सीएसपी केंद्र चलाता हूं

देर शाम सिमरीबख्तियारपुर की शाखा से पैसा लेकर पहाड़पुर बाजार पहुंचा और मछली की खरीद कर चकभारो गांव के रास्ते मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। तभी चकभारो गांव के समीप पुल पर पुर्व से घात लगाए दो मोटरसाईकिल से करीब आधा दर्जन अपराधियों ने धक्का मारकर गिरा दिया और गोली मारकर सारा रूपए एवं मोबाइल लूट कर भाग गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीपीओ मृदुला कुमारी और थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ पहूंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीएसपी कर्मी से लुट का मामला सामने आया है पुलिस हर बिन्दु पर जाँच कर रही है जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ

Related posts

बिहार में मेडल लाओ, नौकरी पाओ की तर्ज पर बांटे गए नियुक्ति पत्र, 80 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी…

Bihar Now

Virtual Pokies Real Money Bonus

Bihar Now

Casino Australia Town

Bihar Now