Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में थाने में युवक ने लगाई फांसी, थानाध्यक्ष को SP ने किया सस्पेंड…

बेेेगूसराय केे बीरपुर थाना इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां थाने में शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में एसपी अवकाश कुमार ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है.

खबर के मुताबिक मृतक अपने गांव की लड़की के साथ फरार हो गया था. जिसको लेकर लड़की के पिता ने शादी की नीयत से अपनी बेटी को भगाने का मामला थाने में दर्ज करवाया था.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों युगल प्रेमी को हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने युवक को सिरिस्ता में रखा था जहां युवक ने पंखे में लटक कर अपनी जान दे दी.

फिलहाल इस पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष अमर कुमार को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Breaking : मुजफ्फरपुर में भीषण आग…एक बच्ची की मौत,एक की हालत गंभीर…मचा कोहराम..

Bihar Now

Breaking : पटना में इंजीनियर के घर निगरानी का छापा, ‘धनकुबेर’ निकला घूसखोर इंजीनियर, अभी तक 60 लाख से ऊपर कैश सहित सोना बरामद, छापेमारी जारी…

Bihar Now

Exclusive : बेगूसराय में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट, एक कर्मी घायल,मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो