Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में बेखौफ अपराधी, लूट के दौरान मारी गोली, हालात नाजुक…

बेगूसराय में अब अपराधी बिल्कुल ही बेखौफ हो चुके हैं । आज बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले ठेकेदार से ढाई लाख रुपए लूट लिए एवं विरोध करने पर अपराधियों ने ठेकेदार दिनेश यादव को गोली मारकर घायल कर दिया ।

गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में दिनेश यादव का पुत्र संजीव कुमार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई । फिलहाल घायल दिनेश यादव का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के भेलवा पोखर के समीप की है ।

इस मामले में जब पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी इसी क्रम में अपराधियों के द्वारा खोदावंदपुर थाने की पुलिस टीम पर हमला करने की भी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि प्रशासन अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है । लेकिन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के ही के रहने वाले दिनेश यादव प्रदेश में रहकर ईट भट्ठा पर ठेकेदारी का काम करते थे और अपने साथ अन्य मजदूरों की भी देखभाल करते थे । लॉकडाउन के क्रम में दिनेश यादव एवं उनकी पूरी टीम प्रदेश में ही फंसी हुई थी और आज दिनेश यादव अपने साथियों के साथ निजी बस के द्वारा चेरिया बरियारपुर पहुंचे थे ।

विभिन्न जगहों के मजदूर रहने की वजह से दिनेश यादव चेरिया बरियारपुर में मजदूरों को छोड़कर अपने पुत्र संजीव कुमार के साथ घर जाने के लिए बाइक से चल दिए । दिनेश यादव के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि किसी विजय नाम के व्यक्ति ने पहले दिनेश यादव को चाय पीने के लिए रोका और जब वह चाय पीने से मना किए और आगे बढ़ गए तो पीछे से अन्य अपराधियों के साथ उसने एक सुनसान जगह पर हमला कर दिया और ढाई लाख रुपए से भरे थैले को छीनने का प्रयास करने लगा।

लेकिन जब दिनेश यादव एवं उनके पुत्र संजीव कुमार ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने दिनेश यादव को गोली मार दी और संजीव को भी मारने का प्रयास किया । लेकिन संजीव कुमार ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

गोलीबारी एवं लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए । इस बात की इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपने संसाधनों के द्वारा अपराधी की खोजबीन शुरू की तो पुलिस को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा चौक के नजदीक अपराधियों के होने की सूचना मिली ।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे ही अपराधियों की पकड़ धकड़ होने लगी अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। लेकिन प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस के एक जवान को हाथ में चोट आई है लेकिन पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
कृष्थी

Related posts

Aussie Pokie Machines

Bihar Now

Commerce Au Casino

Bihar Now

राजकीय समारोह में नीतीश-तेजस्वी, पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा को दी श्रद्धांजलि… BJP पर सियासी हमला …

Bihar Now