Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बेतिया में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर… प्रशासन ने कहा – अभी तक शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं…

बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की जान गई है। उनके पॉकेट से शराब की पाउच मिली थी। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई हैं। वहीं, तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान अशोक साह (31) और किशोरी साह (35) के रूप में की गई है। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें अमितेश पसवान (22), राजेश साह (27) और उमेश सहनी (38) शामिल हैं। उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना लालसरैया वार्ड नंबर-5 की है। मामले में पुलिस ने अबतक तीन लोग को हिरासत में लिया है।

अशोक साह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, किशोरी साह का शव उनके दरवाजे पर रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ माहताब आलम ने कहा कि अभी तक शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं मिली है।

मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लालसरैया पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक शराब पीने से मौत की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि बलिराम साह के बेटे अशोक साह कब्रिस्तान के पास दोपहर 12 बजे गिर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि अशोक के पॉकेट से शराब की पाउच • मिली थी। मौत के कुछ समय बाद ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर शाम 6 बजे आत्मा साह के बेटे किशोरी साह की मौत हो गई।

दूसरी ओर अमृतेश के परिजन प्रभावती देवी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसकी हालत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसका इलाज चल रहा है।

Related posts

“Let’s Inspire Bihar” की ओर से गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड-23 का 5 मार्च को आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित…

Bihar Now

सिवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत !… गांव में मचा कोहराम, ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

आरोग्य सेतु एप करेगा कोरोना से सावधान, 11भाषाओं में मिल सकेगी जानकारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो