Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीय

बैंक के लॉकर से करोड़ों का सोना चोरी, तफ्तीश में जुटी पुलिस, दो कर्मचारी निलंबित…

सहरसा जिले के बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के SBI ब्रांच के सेफ में रखे तकरीबन पौने तीन किलो सोना की चोरी कर ली गई है। चुराए गए सोना की कीमत तकरीबन एक करोड़ 25 लाख बताया जा रहा है। इसको लेकर बैंक ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर में मामला दर्ज कराते हुए बैंक के सफाई कर्मी उमेश मल्लिक पर चोरी करने का आरोप लगाया
घटना के बाद से सफाई कर्मी फरार बताया जा रहा है। वहीं प्रबंधक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से बैजनाथपुर SBI बैंक के दो कर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। जिन दो कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें एक कैश इंचार्ज जबकि दूसरा सर्विस मैनेजर है। बताया जाता है बैंक के अंदर सेफ की चाभी इन्ही दो लोगों के पास रहता था बगैर दोनों चाभी के सेफ नही खुल सकता था।
दरअसल बैंक को चोरी का मामला तब पता चला जब रूटीन के अनुसार सेफ को चेक किया गया। इस दौरान पता चला कि एक सेफ से 48 पोटली सोना गायब है। इसके बाद छानबीन में पता चला कि बैंक का सफाई कर्मी चोरी के बाद से ही बैंक आना छोड़ दिया था। इधर घटना के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले बैंक के दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सेफ में रखा सोना उन ग्राहकों के थे जो अपना सोना गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था। बैंक ग्राहकों को कोई परेशानी नही होने देगी अगर पुलिस द्वारा सोना रिकवर होता है तो ग्राहकों को उन्हें उनका सोना दे दिया जाएगा।
इधर पुलिस चोरी का मामला दर्ज करते हुए आरोपी सफाईकर्मी को तलाश रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द सोने की रिकवरी कर ली जाएगी और जो भी इस अपराध में संलिप्त होंगे, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। बहरहाल बैंक से ग्राहकों का सोना चोरी होने का यह मामला बैंक कर्मियों की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Breaking : बिहार में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन…8 जून तक रहेगा लॉकडाउन… सीएम नीतीश ने की घोषणा…

Bihar Now

DMCH में ब्लड सैम्पल कलेक्ट कर मनमाना पैसा वसूल कर रहे दलाल को परिजन ने पकड़ा, अस्पताल प्रशासन ने दलाल को किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now

शराब माफियाओं को पकड़ने के बजाय गरीब लोगों पर जुल्म करती है नीतीश सरकार – RJD …BJP ने भी खड़े किए सवाल, वरीय अधिकारी पर होनी चाहिए कार्रवाई !..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो