Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, बदनाम करने की कोशिश; पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

बिहार के मनेर से विधायक और राष्ट्रीय जनता दल के नेता भाई वीरेंद्र एक पंचायत सचिव के साथ विवाद को लेकर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। पंचायत सचिव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी थाने में केस दर्ज करवा दिया है। इस बीच अब भाई वीरेंद्र ने पूरे विवाद पर अपनी सफाई भी दी है। राजद विधायक अपनी सफाई देते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि भाई वीरेंद्र डरने वाला आदमी नहीं है। यह हमको बदनाम करने की साजिश है।

राजद विधायक ने कहा, ‘हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और जनता के नुमाइंदे हैं। जनता का काम करना ही हमारा काम है। फिर चाहे वो पंचायत सचिव हो या चपरासी हो या कर्मचारी या पदाधिकारी हो। हम सभी जगह फोन करते हैं और लोगों का काम कराने का काम करते हैं। उसी क्रम में जब मैं सराय गया था तो पीड़ित परिवार के लोगों ने हमसे मुलाकात कर कहा कि पंचायत सचिव पैसा मांग रहे हैं और पैसा नहीं देने पर हमारा काम नहीं कर रहे हैं।

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल‌ 14 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

बरौनी फर्टिलाइजर के अंदर संदेहास्पद स्थिति में एक मजदूर की मौत पर सवाल !…

Bihar Now

Breaking : बिहार में एक सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन…8 जून तक रहेगा लॉकडाउन… सीएम नीतीश ने की घोषणा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो