Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : पुल गिरने पर उच्चस्तरीय जांच की मांग, पूर्व मंत्री ने एजेंसी की कार्यशैली पर‌ खड़े किए सवाल !…

भागलपुर में 1710 करोड़ की लागत से बन रहे निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के तीन पिलर फिर से गिर गए, जिससे लगभग 100 मीटर तक पुल हिस्सा ढहा। अभी तक किसी की मौत की तात्कालिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इससे पूर्व, 29 अप्रैल, 2022 की रात में निर्माणाधीन पुल के 36 स्पैन ढहे थे … इसको लेकर पूर्व मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है…

भागलपुर से जुड़ाव रखने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने न सिर्फ इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, बल्कि इस पुल को बनाने वाली सिंगला एजेंसी की कार्यशैली  पर भी सवाल खड़े किए हैं.. उन्होंने कहा कि सिंगला एजेंसी के द्वारा बनाए जा रहे तमाम पुल और बनाए गए तमाम पुलों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए…..ये भी पढ़ें https://biharnownews.com/news/470174

शाहनवाज हुसैन ने नीतीश सरकार से जांच की मांग करते हुए बताया कि इससे पहले भी हवा की झोंके में ये पुल ढह गया था और आज फिर ये निर्माणाधीन पुल ढह गया है.. ऐसे में अब इस एजेंसी के द्वारा बनाए जा रहे पुलों पर लोगों को पैदल चलने में भी डर लगेगा.. इसलिए इस मामले के साथ साथ सिंगला एजेंसी के तमाम प्रोजेक्ट की उच्चस्तरीय जांच हो …

Related posts

Casino Online Slots Australia

Bihar Now

विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दिया, मंत्री बनाये जाने की चर्चा

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो