Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

भीड़ का ये कैसा तालिबानी सजा ?… चोर को बिजली के खंभे से बांध कर की पिटाई….

किशनगंज: बिहार के किशनगंज में मोबाइल चोर को लोगों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे में बांध दिया. इस दौरान लोगों से चोर की पिटाई कर दी. घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के डे मार्केट की है. बताया जाता है कि आरोपी कुछ महीने पहले मिठाई की दुकान के स्टाफ का मोबाइल लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद आज फिर वो कुछ चोरी करने की फिराक में था. लेकिन, सीसीटीवी कैमरे की वजह से वो चोरी करने में सफल नहीं हो पाया..

वहीं, मिठाई की दुकान के कर्मचारियों ने आरोपी चोर को दबोच लिया. जिसके बाद लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी हल्की फुल्की पिटाई कर दी. वहीं, चोर ने यह स्वीकार किया कि वो नशे की वजह से चोरी करता है. यही नहीं उसने बताया कि वो दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है और वो शराब पीने की वजह से जेल गया था. वहीं, उसने मोबाइल वापस करने की बात कही, जिसके बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया.

पीड़ित शिवा दास ने बताया कि ”मेरा मोबाइल ये चोरी करके ले गया था. हमारा पूरा स्टाफ इस पर नजर रखे हुआ था, कि जब भी ये मिलेगा इसे पकड़ेंगे, फिर आज ये चोरी के फिराक में फिर आया था. फिर ये कैमरे में हाथ दे रहा था, जैसे ही ये भागने वाला था हमने इसको पकड़ लिया. ये हमेशा आसे ही चोरी करता है.”

Related posts

जबाव दे नीतीश सरकार, आम और खास में फर्क क्यों ?… रसूखदारों के लिए बिहार में अलग कानून क्यों ? – RJD…

Bihar Now

संजीव मुखिया से दोबारा पूछताछ शुरू, दूसरे राज्यों के नेटवर्क खंगाल रहा EOU

Bihar Now

सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी, दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो