Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

भ्रष्टाचार में संलिप्त ‌अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई – DM

सरकारी कार्य में पारदर्शिता एवं जवाबदेही परम आवश्यक

भ्रष्टाचार के आरोप में मोतीपुर के कार्यपालक सहायक के विरुद्ध हुआ प्राथमिकी दर्ज

भ्रष्टाचार निरोधक कानून एवं ‌ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मोतीपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत आरटीपीएस कार्यपालक सहायक श्री अविनाश कुमार झा के विरुद्ध मोतीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विदित हो कि इस संबंध में राजस्व अधिकारी मोतीपुर ने ‌ कहा है कि ‌ 25 अक्टूबर को एक वीडियो‌ वायरल हो रहा है जिसमें अंचल कार्यालय में कार्यरत आरटीपीएस कार्यपालक सहायक‌ श्री अविनाश कुमार झा एक व्यक्ति से रुपया लेते दिखाई दे रहे हैं। इसका संज्ञान वरीय पदाधिकारी के द्वारा भी लिया गया है।

वीडियो के वायरल होने तथा वरीय पदाधिकारी द्वारा संज्ञान लेने के उपरांत राजस्व पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष मोतीपुर ‌ को इस आशय की सूचना देते हुए उनसे प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। फलस्वरूप अंचल कार्यालय में कार्यरत आरटीपीएस कार्यपालक सहायक श्री अविनाश कुमार झा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक कानून तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मोतीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
‌
जिलाधिकारी ने कहा है कि ‌ ‌ सरकारी कार्य में पारदर्शिता तथा जवाबदेही परम आवश्यक है। भ्रष्टाचार में संलिप्त ‌ अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

2 दिनों की बारिश में पटना की ये हालात हो जाएगी,कभी सोचा भी नहीं था- मदन मोहन झा

Bihar Now

बिहार नाउ के खबर पर मंत्री संजय झा ने लिया संज्ञान, मामलों को लेकर DM से की पूछताछ…

Bihar Now

देश में राजनीति की परिभाषा बदली.. धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा: मुकेश सहनी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो