Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

मधुबनी नरसंहार मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी.. विरोधियों पर कसा तंज, कहा – पब्लिसिटी के लिए विरोधी करते हैं ये काम..

बिहार के मधुबनी में नरसंहार मामले पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आखिरकार 7 दिनों बाद चुप्पी तोड़ डाली है ..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरसंहार मामले पर कहा कि अपराधी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे …डीजीपी से उन्होंने 5 बार बात करने की बात कही है ..साथ में नीतीश कुमार ने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि हम काम करते हैं विरोधी पब्लिसिटी  के लिए ये काम करते हैं..

मधुबनी की घटना पर उन्होंने* कहा कौन क्या आरोप लगा रहा है इस पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती हैं लेकिन जब कोई क्राइम होता है तो यह पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है।

सरकार के जो उच्च स्तरीय अधिकारी हैं। उसकी सूचना देती है कोई सूचना होती है तो हमारे यहां से आदेश होता है कि घटना को देखिए मधुबनी की जहां तक बात है यहां पूरे तौर पर डीजीपी ने इस मुद्दे पर पांच बार कम से कम बात की है और उस पर जरूरी एक्शन लिया जाएगा।

डीजीपी को हमने कहा है जिसने भी है घटना अंजाम दी है उस पर उस पर एक्शन लीजिए उसे छोड़िए मत।

*जिस तरह का कानून है जिस तरह का मर्डर हुआ है उसमें क्या कोई छूटेगा?* होता है कि जल्दी से जल्दी इस पर काम करिए और तेजी से ट्रायल हो इसका भी प्रयास कीजिए।

कुछ लोगों की आदत है कुछ कहने की बिना कारण के हम कुछ नहीं बोलते हम तो दिन भर काम करते हैं एक-एक चीज की जानकारी है।
*विपक्ष पर हमला*
*जो लोग मेरे ऊपर बोलते हैं उनको पब्लिसिटी मिलती है कोई काम मत करो उसे पब्लिसिटी मिलती है।*

नवादा में जो हुआ उसके बारे में आपने देखा कि हमने यहां से तत्काल टीम भेजी और उस पर कार्यवाही हो रही है अगर कोई घटना घटती है तो लोग हमको बताते हैं अधिकारियों के तौर पर भी जानकारी मिलती है और लोग काम कर रहे हैं एक चीज को देख रहे हैं।

यदि किसी ने उपेक्षा की और मामले की अनदेखी हुई तो उस पर कार्यवाही होगी।

*Corona पर*
Corona को देखते हुए हमने मीटिंग की है इससे पहले भी हम लोगों ने मीटिंग की हैं।
दूसरे देशों में भी करोना बढ़ा रहा है अपने जिलों में भी बढ़ रहा है दूसरे प्रांतों में भी करोना बढ़ रहा है।

लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें स्कूलों को बंद किया गया है हमने सारी बातों की चर्चा करके यही कहा है कि जिस तरीके से जांच होगी उसी से पता चलेगा पहले कितना जांच घट गया था।
जब कोरोना के वैक्सिंग दिए जा रहे थे तो जांच घट गए।

जो घटते घटते 20000 आ गया था लेकिन अब बढ़कर ₹100000 ना पहुंचा दिया गया है।
हम प्रतिदिन पूरी चीजों की रिपोर्ट लेते हैं हर चीज की जानकारी हमको मिलती है।
कल भी हमारी जिला स्तर पर लोगों से मीटिंग है।

*मधुबनी मामले में मुआवजे के सवाल पर* बात पर उन्होंने कहा जो प्रक्रिया है वह पूरी तरीके से होगी जो क्राइम हुआ है उस पर तेजी से ऑप्शन होगा जिसने भी क्राइम किया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा और तेरी सच्चाई कराया जाएगा इन सभी चीजों पर हम लोग लगे हुए हैं।

*क्राइम और नरसंहार के सवाल*
उसमें तो एक जगह खड़ा करके मार दिया उनकी गिरफ्तारी पर काम हो रहा है किसी को बख्शा नहीं जाएगा पूरी इन्वेस्टिगेशन इंक्वायरी करके कोर्ट में मामले को पहुंचाना है। पर उन्होंने कहा स्तर पर क्या काम हो रहा है।

Related posts

JEE मेन 1 के परिणाम में “OMEGA” इंस्टीट्यूट का बजा डंका, नितेश आनंद ने हासिल किया 99.94 पर्सेंटाइल, कई छात्रों ने लहराया परचम…

Bihar Now

एक नवविवाहित की संदेहास्पद स्थिति में मौत से सनसनी…हत्या या आत्महत्या ?…

Bihar Now

सुबह सुबह नीतीश सरकार पर तेजस्वी का जोरदार हमला, कहा – सवाल पूछो, तो सीधा पटना से पट्टाया और रांची से कराची पहुंच जाते हैं सुशील मोदी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो