अजय धारी सिंह, मधुबनी
मधुबनी में बेखौफ अपराधि को लूट के दौरान अपने साथी की गोली लगने से मौत हो गई …खजौली और लदनियां थाना क्षेत्र की सीमा में शव मिला…मृतक अपराधी खजौली थाना क्षेत्र के डाढा गांव का निवासी है..
.लदनिया थाना क्षेत्र में ओरही गांव में खून का निशान मिला…पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा…अपराधी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई …
सीमा क्षेत्र को लेकर घटना की छानबीन में दो थानों की पुलिस थी उलझी।
मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव के वकील प्रसाद सिंह के 30 -35 चतुरानन सिंह का पुत्र है मृतक अपराधि ।
लदनियां थाना क्षेत्र के ओरही गांव में लुट के दौरान लगी गोली।
घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में सनसनी व दहशत है ।
घटना कल दोपहर की है
खजौली और लदनियां थाना पुलिस पहुंची और घटना स्थल की सीमा क्षेत्र को लेकर आपस में उलझ गई थी ।
वहीं दोनों थाना की पुलिस ने अपने क्षेत्र के चौकीदारों डिपुट शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम केलिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है ।
खजौली थाना पुलिस जहां मृतक के परिजनो से मृतक को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है ।
वहीं लदनियां थाना की पुलिस अपराधी के शव मिलने वाले स्थल के आसपास व मृतक के मोबाईल के कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है ।
मामले को लेकर जयनगर के एसडीपीओ बिपलब कुमार ने कहा कि मृतक चतुरानंद सिंह फरार अपराधी था और वह एक दर्जन ल सहित विभिन्न मामले में आरोपी था अपने साथियों के साथ मिलकर कल दोपहर में बाइक पर सवार दो अन्य अपराधी के साथ मिलकर सीएसपी संचालक को लूटने का प्रयास किया उसे दौरान अपराधी के द्वारा चलाई गई गोली से अपराध में शामिल चतुरानंद सिंह को गोली लग गई और वहीं पर उसकी मौत हो गई और अन्य दो अपराधी वहां से भाग निकले।
मामले को लेकर घायल सीएसपी संचालक बृजेश कुमार के बयान पर लदनियां थाना में प्राथमिक की दर्ज किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में छापेमारी कर रही है ।
फरार दोनों अपराधी की पहचान कर ली गई है ।
एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूने लेकर जांच में जुटी है जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।
लदनिया थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है पुलिस मामले की ताप्ती में जुटी है।
मधुबनी के नए पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के मधुबनी में योगदान देने के बाद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर सीधे सीधे पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है ।
