Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesबिहार

महागठबंधन के‌ महाधरना में प्रखंड मुख्यालय पर धरना पर बैठे जेडीयू कार्यकर्ता…बीजेपी को बताया जुमलेबाज की पार्टी…

आज महराजगंज और भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने महागठबंधन का महाधरना भाग लिए।प्रदेश महासचिव सह विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा की भाजपा को जुमालेबाज पार्टी बताया जो 9वर्षों से जनता को ठग रही है। धरना को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में महात्मा गांधी और गोडसे के समर्थकों के बीच राजनीतिक युद्ध है।

आज नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जहां गोडसे समर्थक देश की सत्ता से देश के आपसी सौहार्द्र को बिगाड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर महात्मा गांधी के समर्थक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर आपसी भाईचारे और विकास के साथ इस राज्य का विकास करना चाहते हैं। देश की जनता को अब इन दोनों के बीच चुनाव कर लेने की जरूरत है।

9 वर्षों से चल रहे भाजपा शासन में इस देश का चौतरफा विनाश किया है। जिन वादों के साथ वे सत्ता में आए उसमें से एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया चाहे वह किसानों से जुड़े मुद्दे हो, नौजवानों से जुड़े मुद्दे हो, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दे हो, सेना की स्थिति हो या देश में आपसी भाईचारे की बात हो सभी जगह नरेंद्र मोदी असफल साबित हुए हैं। जनता को आह्वान किया कि जिस प्रकार महागठबंधन के सभी दलों ने अपनी अपनी नीतियों को भूलाकर एक साझा कार्यक्रम के द्वारा जनता की मांगों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है।

बिहार और देश की जनता को महागठबंधन के पीछे चलते हुए आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देनी होगी। सेतु ने विश्वास दिलाया की आगे आने वाले समय में भी महागठबंधन नेता विकास पुरुष नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार का उत्तरोत्तर विकास करती रहेगी और आपसी भाईचारा हमारे राज्य में बना रहेगा ।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह सेतु प्रदेश महासचिव सह महाराजगंज विधानसभा प्रभारी संतोष चौहान, विजय शंकर प्रसाद, दरवेश आलम, अनीता देवी ,राजूराम ,कमल किशोर ठाकुर ,उपेंद्र पांडे, युगल उपाध्याय, मानुजेश्वर शर्मा, लखन माझी ,अखिलेश राय, परशुराम सिंह ,संजय सिंह, शकील अली, श्री राम राय, बब्बल राय, वाहिद अंसारी ,शिव प्रसाद महतो, मायादेवी, परशुराम सिंह ,ज्ञानती देवी, संगीता देवी, बबीता देवी, बंटी पांडे ने भी अपने विचार रखे।

Related posts

मंत्री संजय झा ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग !… नेपाल सीमा पर बनाए बांध या फिर पैकेज दे केंद्र सरकार…

Bihar Now

बिहार में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से जख्मी…मचा कोहराम

Bihar Now

बक्सर जिले में घटतौली कि समस्या लगभग हुई दूर,ग्राहको ने माप तौल विभाग को दिया धन्यवाद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो