Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मांझी से मिलने पहुंचे माले विधायक, फ्लोर टेस्ट से पहले पाला बदलेंगे मांझी ?…

बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां तमाम तरह के सियासी कयासों के बीच बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम और सीवान के दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंचे हैं…

दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने मांझी को मनाने के लिए माले विधायक को दूत बनाकर भेजा है। ऐसे में सियासी गलियारे में एक बार फिर मांझी के पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है..

दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद से ही आरजेडी और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े खेल का दावा कर रहे थे। बड़े सियासी खेल की अटकलों के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपना आखिरी दांव चल दिया है…

लालू ने बलरामपुर के मामले विधायक महबूब आलम और माले विधायक सत्यदेव राम को जीतन राम मांझी के पास भेजा है। जीतन राम मांझी और उनके बेटे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन से माले विधायक की मुलाकात हुई है। हालांकि हम ने किसी भी तरह के सियासी खेल से इनकार किया है…

राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही जीतन राम मांझी एक और मंत्री पद की मांग कर सरकार पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि कांग्रेस की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया जा रहा है…

मांझी ने कहा था कि एक रोटी से उनका पेट नहीं भरने वाला है और पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी की जरूरत है। मांझी के इस बयान के बाद कहा जा रहा था कि वे कभी भी पाला बदल सकते हैं…

Related posts

जाम छलकाते “सु”शासन के थानेदार, वीडियो वायरल के बाद निलंबित,नए थानाध्यक्ष बने सुधाकर कुमार… विवादों में रहती है ‘सदर’ थानाध्यक्ष की कुर्सी ?…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी !… दिनदहाड़े ICICI बैंक में 15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

कोरोना से बिहार सरकार के एक मंत्री की पत्नी की मौत,एम्स में चल रहा था इलाज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो