Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मानव श्रृंखला के लिए जागरुकता को लेकर डीएम की अनोखी पहल, पतंगबाजी प्रतियोगिता के जरिए प्रेरित करने की कवायद…

जागरूकता हेतु पतंगबाज़ी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

दरभंगा : जल – जीवन – हरियाली अभियान, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध एवं दहेज़ उन्नमूलन अभियान के प्रति जागरूकता फ़ैलाने हेतु दिनांक 19 जनवरी को बनाये जाने बाले विशाल मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु आम लोंगो को प्रेरित करने के उद्देश्य से आज पोलो मैदान में पगंगबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पतंगबाज़ी का उद्घाटन जिलाधिकारी दरभंगा ने पतंग उड़ाकर किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने जल – जीवन – हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध एवं दहेज़ उन्नमूलन अभियान चलाने की जरूरत क्यों पड़ी इसपर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो गया हैं। इसके चलते तेज़ी से जलवायु में परिवर्तन हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते मानव जीवन के अस्तित्व पर संकट उत्तपन्न हो गया हैं। इस वर्ष गर्मी के मौसम में दरभंगा जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में भूगर्भ जल स्तर काफी निचे चला गया था जिसके चलते कुआँ, चापाकल,नहर, तालाब जैसे सभी जल स्रोत बेकार हो गया था। इन स्रोतों से पानी नहीं मिल पा रहा था। तब वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की आपूर्ति कराई गयी थी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये ही राज्य सरकार द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान छेड़ा गया हैं। इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान से सभी लोंगो को जुड़ना होगा तभी यह सफल होगा। आम लोंगो के बीच इसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने हेतु ही 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस मानव श्रृंखला में स्वयं भी भाग लें और अन्य लोंगो को भी भाग लेने के लिये प्रेरित करें. जिला में बनने बाले इस मानव श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लेकर इस श्रृंखला को सफल बनाएं। इससे देश विदेश में एक बड़ा संदेश जायेगा।
कार्यक्रम में उपश्थित डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने भी जल जीवन हरियाली विषय पर विचार व्यक्य किये।
इस अवसर पर डीईओ, डीपीआरओ, सभी डीपीओ, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थितथे।
पतंगबाज़ी प्रतियोगिता में कुल 35 लोंगो ने भाग लिया। इसमें विवेक कुमार पहले स्थान पर रहे। वही आशुतोष कुमार दूसरे स्थान पर तथा सुमित कुमार एवं अनुराग कौसर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

राजू सिंह, दरभंगा

Related posts

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले में संभावित बाढ़ के लिए सर्तक रहने की जरूरत – DM

Bihar Now

मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दरभंगा कराटे टीम की बड़ी सफलता, 9 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

Bihar Now

NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम…

Bihar Now