Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला के स्वर्णिम संस्कृति को संजोने की कवायद, निकाली गई “पाग” शोभा यात्रा…

मिथिला की समृद्धि के लिये मिथिला महोत्सव में भव्य पाग शोभा यात्रा निकाली गई।इसके बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थापित दरभंगा महाराज के चौरंगी पर अतीत और वर्तमान के केंद्र में सामाजिक,शैक्षणिक परिदृश्य पर चर्चा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कमलाकांत झा ने कहा कि पाग हमारे मिथिला का सम्मान, इज्जत व प्रतिष्ठा है, इसे संजोए कर रखना हमारा कर्म और धर्म है..

वहीं समाजसेवी व दरभंगा स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी रजनी कांत पाठक ने कहा कि मिथिला की संस्कृति व सभ्यता ही हमारी  पाग है . इसलिए इसके संरक्षण को लेकर हमको पूर्णतः प्रतिबध रहना होगा…साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजक को ऐसे बेहतर और अपनी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद दिया…

इस मौके पर सम्मानित अतिथि दरभंगा निगम के मेयर बैजंती खेरिया,दरभंगा विश्वविद्यालय के कुल सचिव कर्नल निशित कुमार राय,डॉ राज किशोर ,मैथिली विभाग के अध्यक्ष नारायण झा ,मैथिली साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष  कमला कांत झा ,मैथिली साहित्य अकादमी के सदस्य प्रेम मोहन मिश्रा ,डॉ एम के शुक्ला ,उग्रनाथ ,मिथिला स्टूडेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनाश भारद्वाज,गोपाल चौधरी वि,भूषण भैया सहित दर्जनों मिथिला के गणमान्य उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा…

 

Related posts

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर ( SIR) का जारी आंकड़ा पूर्ण रूप से अविश्वसनीय…

Bihar Now

बिहार के वीर सपूतों की शहादत को सलाम, शहीदों को पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि…

Bihar Now

Free Aussie Pokies Online

Bihar Now