Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के गृह जिले में शहीदों का अपमान !… असामाजिक तत्वों ने कारगिल पार्क में शहीद स्मारक को तोड़ा…

नालंदा मुख्यालय बिहाशरीफ़ शहीदों का अपमान किया गया है. इससे साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ज़िले में अपराध का ग्राफ चरम पर है. अब अपराधी शहिद को भी नहीं बख़्श रहा है. इसका मिसाल बिहारशरीफ के कारगिल पार्क है. यह कारगिल पार्क कारगिल युद्ध में शहिद हुए जवान की याद में बनाया गया था.

बीती रात इस शहिद स्मारक को नुकसान करने का प्रयास किया गया. यहां लगे पेड़ पौधे को काट कर बर्बाद कर दिया गया और तोड़ फोड़ भी किया गया है. जिससे पूरा पार्क तहस नहस हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहारशरीफ के एसडीओ अभिषेख पलासिया और सदर डीएसपी नुरुल हक़ सहित दीपनगर और लहेरी थाना के थानाध्यक्ष पहुंची है और घटना की जांच कर रहे है.

एसडीओ अभिषेख पलासिया ने बताया की किसी शरारती तत्वों द्वारा कारगिल पार्क में घुसकर नुकशान किया गया है. मामले की जांच की जारही है और आस पास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है. इस घटना से सवाल यह उठता है की बीच चौराहा पर स्थित कारगिल पार्क में इतना बड़ा नुकसान हुआ और पुलिस को भनक तक नहीं लगी जब की 100 मीटर की दूरी पर दीपनगर थाना है.

बावजूद पुलिस को जानकारी नहीं मिली. इस घटना से आस पास के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहा है, क्योंकि यह पार्क लहेरी थाना और दीपनगर थाना के बॉर्डर पर है. बावजूद इसकी रक्षा नहीं हो पाई, अब देखना यह होगा की इस घटना को अंजाम देने बाले को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है…

 

Related posts

Special Story : दरभंगा स्नातक क्षेत्र के 2020 के तमाम प्रत्याशियों में से कौन प्रत्याशी कितना आगे ?

Bihar Now

“बिहार में आपातकाल जैसी स्थिति, विपक्षी एकता मुहिम के नाम पर हो रहा है बिहार का बंटाधार”… नीतीश सरकार पर BJP का हमला…

Bihar Now

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने किया भव्य स्वागत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो