Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे अयांश के माता-पिता, इजाज़त नहीं मिली, तो बच्चे के साथ सड़क पर बैठे !…

मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे हैं ..मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गंभीर बीमारी से जूझ रहे अयांश के माता पिता मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जहां उनको मिलने की इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं..

गंभीर बीमारी से जूझ रहे आयांश के माता-पिता मुख्यमंत्री से अपने बेटे को बचाने की गुहार लगा रहे हैं अयांश के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले 1 महीनों से जनता दरबार में सीएम से मिलने की प्रक्रिया हमने ऑनलाइन की बावजूद आज तक कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद आज हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जनता दरबार में मिलने पहुंचे हैं.. आई एम के पिता ने कहा कि हमारे बेटे की जिंदगी बचाने के लिए काफी कम समय हमारे पास है इसलिए हम प्रक्रिया का इंतजार ना कर सीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं हालांकि उनको अभी मिलने की इजाजत नहीं मिली है..जिसके बाद बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं…

अयांश के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर मुझे भरोसा है विश्वास है कि हमारे बेटे आया उसकी जिंदगी बचाने में सीएम मुझे बहुत मदद करेंगे हालांकि उनके पिता ने कहा 6 करोड़ रुपए अभी तक क्राउड फंडिंग के माध्यम से जमा किए हैं लेकिन अभी भी 10 करोड़ की आवश्यकता है जो हमारे लिए काफी कठिन है ..ऐसे में हम सीएम नीतीश कुमार से गुहार लगा रहे हैं कि समय बहुत कम है, हमारे बेटे को बचा लें…

बता दे कि अयांश एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है अयांश को बचाने के लिए एक इंजेक्शन की जरूरत है जिसकी कीमत ₹16 करोड़ हैं और वह अमेरिका से इंपोर्ट करके मंगवाया जाएगा..इसी वजह से अयांश के माता-पिता काफी परेशान हैं और वह क्राउडफंडिंग के माध्यम से 6 करोड़ जमा कर लिए हैं बावजूद 10 करोड़ की अभी भी आवश्यकता है..जिसके बाद उनके बेटे की जिंदगी बचाई जा सकती है..

Related posts

मुखिया जी का महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो, सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बदले गंदा हरकत, वीडियो वायरल…

Bihar Now

क्या 6 स्ट्रैंड रोड का सरकारी बंगला बना मंत्री मुकेश सहनी के लिए अशुभ ?… इस बंगले का क्या है राज ?…

Bihar Now

Program To Win At Pokies For Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो