Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के कई घाटों का किए निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश…

पटना. बिहार के लिए सबसे बड़ा त्योहार छठ महापर्व है. इस महीने के आखिरी में ही इस बार छठ पर्व की तिथि है. इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है. वहीं, आज सीएम नीतीश कुमार पटना के कई घाटों का निरीक्षण किए और अधिकारियों को निर्देश दिए. इस दौरान मंत्री संजय झा सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

सीएम नीतीश कुमार छठ महापर्व को लेकर पटना के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किए. नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किए.

सीएम नीतीश कुमार छठ पर्व की तैयारी को लेकर घाटों का जायजा लिए. घाटों पर सुगम रास्ता, लाइट, साफ- सफाई और जलस्तर को लेकर निरीक्षण किए. इसको लेकर अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. बताया जा रहा है कि छठ घाटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे. साथ ही जलस्तर को देखते हुए नेट की भी व्यवस्था होगी.

बता दें कि इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी. 30 अक्टूबर रविवार का दिन है. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाते हैं. वहीं, अभी भी मानसून सक्रिय रहने से गंगा नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है. इससे छठ घाटों पर अभी भी पानी है. इस बार विशेष सावधानी बरतने होगी. प्रशासन के तरफ से भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. इसको लेकर खास योजना भी बनाई जा रही है.

Related posts

पिछले 24 घंटे से एक व्यवसाई लापता…लापता या अपहरण ?

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ बदमाशों का कहर,कार का शीशा तोड़ उड़ाए 5 लाख नगद, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

Big Breaking : क्वरंटाइन सेंटर में रह रहे एक प्रवासी की अचानक मौत, 25 मई को पूणे से लौटा था बिहार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो