Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान … ‘ इतिहास बदलना चाहती है BJP, विपक्षी एकता से ही देश सुरक्षित होगा’,…

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट होगा तो देश सुरक्षित होगा. बीजेपी देश का इतिहास बदलने में लगी है. मेरी व्यक्तिगत रुचि नहीं बल्कि देशहित में रुचि है. उन्होंने कहा कि बीजेपी आज अटल बिहारी वाजपेयी को भूल चुकी है, कोई उनका नाम तक नहीं लेता है.. .

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर इन दिनों लगातार कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं और देश की तमाम विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि अब सीएम जल्द ही उड़ीसा जाने वाले हैं और वहां से सीएम नवीन पटनायक से मुलाक़ात करेंगे।इस बात की जानकारी खुद सीएम नीतीश ने दी है…

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री एक राजकीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि, आपकी विपक्षी एकता की मुहीम को नयी धार कबसे मिलेगी और आपके पीएम बनने को लेकर जो बातें हो रही है उसके क्या मायने हैं तो इन सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, आप लोग तो जानबे न करते हैं हर बार कहते हैं कि हमको किसी पद का लोभ नहीं है। मेरा कुछ भी निजी लालसा नहीं है। अब हम तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। आजकल जो लोग इतिहास बदल रहा है उसको सबक सिखाने के लिए विपक्ष को एकजुट होना बहुत जरूरी है….

वहीं, सीएम से जब यह सवाल किया दिल्ली, बंगाल और यूपी के बाद अब आपके उड़ीसा जाने की चर्चा तेज है। जिसके जवाब से नीतीश कुमार ने कहा कि, उनसे मेरा अच्छा संबध है आपलोग तो जानते ही है। जल्द ही मुलाक़ात होनी है। उनसे भी विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत होगी। लेकिन यह कहना कि पांच तारीख को जाएंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल कुछ भी तय नहीं है…

वहीं, सम्राट चौधरी के तरफ से सीएम पर बोले जा रहे हमले को लेकर उन्होंने कहा कि, पहले वो किस दल में था फिर कहां – कहां गया। पहले राजद फिर जेडीयू के उसके बाद बीजेपी में गया। उसके पिता जी को राजनीति में कौन लाया था ये तो सभी जानते है। वहीं भाजपा नेता की गिरफ़्तारी को लेकर सीएम ने एक बार फिर से कहा हम न किसी को फँसाते है, न किसी को बचाते है।

Related posts

बिहार में कोरोना से 15 वीं मौत, जहानाबाद का निवासी था मृतक..

Bihar Now

घर के अंदर एक विवाहिता की शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

क्वरंटाइन सेंटर के कुव्यवस्था पर RJD का हमला, कुव्यवस्था के लिए जिम्मेदार नीतीश सरकार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो