Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘PK’ का प्रहार… नीतीश ने शराब बंदी कर बिहार के गरीबों का 20 हजार करोड़ का नुकसान किया…

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में शराब बंदी पर मुखर होकर बोल रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी अपनी जो समझ है वो यह कहती हैं कि दुनिया में किसी भी देश, राज्य या फिर किसी भी समाज में इस बात का प्रमाण नहीं है कि शराब बंदी से समाज का आर्थिक सामाजिक विकास किया गया हो।

अगर शराब बंदी के जरिए ऐसा होता तो दुनिया में सारे लोग बेवकूफ नहीं हैं वो भी शराब बंदी लागू कर देते। अगर शराब बंदी में दम भी है तो बिहार में शराब बंदी जमीन पर है नहीं! शराब बंदी से दुकानों में शराब का बिकना बंद हुआ है, लेकिन होम डिलिवरी शुरू हो गई है। आज बिहार में शराब माफिया का तंत्र खड़ा हो गया है।

बिहार में आज गरीब लोगों का 20 हजार करोड़ का नुकसान प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हर साल हो रहा है। जो पैसे का नुकसान हो रहा है वो पैसा जा रहा है शराब माफिया के पास अधिकारियों के पास। आज फायदा हो क्या रहा है।

लोग बता रहे हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा था तो मैंने खुली चुनौती दे रखी है। नीतीश कुमार और उनकी पूरी सरकार मुझे एक लाइन गांधी जी का लिखा हुआ या बोला हुआ दिखा दे कि सरकारों को शराब बंदी लागू करनी चाहिए।

ये ऐसे बेवकूफ़ लोग हैं गांधी जे ने ये कहा कि शराब पीना गलत बात है। गांधी जी ने ये नहीं कहा कि कानून बना दीजिए और लोगों को जेल में डाल दीजिए। मैंने पिछले 8 महीने से चुनौती दी है नीतीश कुमार या उनके किसी साथी ने कहीं पढ़ा हो कि शराब बंदी कानून लागू करनी चाहिए तो मुझे वो लिखा हुआ दिखा दे।

Related posts

ललन सिंह बनाए गए JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, रंग गुलाल के साथ पटना जेडीयू पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल…

Bihar Now

BJP विधायक का बड़ा धमाका, कहा – 80 फीसदी मंत्री ट्रांसफर-पोस्टिंग में खूब लिया पैसा…

Bihar Now

पटना एम्स के गेट पर तड़पते रहे कोरोना पीड़ित गृह विभाग के पूर्व अंडर सेक्रेट्री, सरकार के दावों की हक़ीक़त की पोल खोलने वाली रिपोर्ट !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो