Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में छात्र की हत्या पर हंगामा,पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल…

मुजफ्फरपुर :  12 वीं के छात्र की हत्या के बाद में मुजफ्फरपुर में बवाल मचा है. हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ घंटो तक आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया. वहीं पथराव भी किया गया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए..वहीं पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया..

दरअसल गुरुवार को अपराधियों ने 12 वीं के छात्र आकाश पासवान को गोली मार दी। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा। शव को एनएच 28 पर रखकर हाईवे को घंटो जाम कर दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए…

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी टाउन राघव दयाल सदर थाने की पुलिस के साथ कई थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन नहीं मानो जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए भेजा गया फिलहाल माहौल शांत है. पुलिस मौके पर कैंप कर रही है

वही घटना के बारे में बताया जा रहा है जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा में निवासी आकाश पासवान अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। इसी दौरान खबरा चौक के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

गोली छात्र के सीने में लगी घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों के द्वारा सदर थाने की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद बैरिया मां जानकी अस्पताल में घायल को भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए।

Related posts

JDU एमएलसी से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, रुपए नहीं देने पर AK-47 से भूनकर हत्या की धमकी…

Bihar Now

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर भड़का आक्रोश… CO की गाड़ी को किया आग के हवाले… पुलिस की छीन ली राइफल… हाय रे पुलिस !…

Bihar Now

दरभंगा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, जानिए क्यों हुआ हंगामा?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो