Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

मुस्लिम संगठनों के साथ तेजस्वी, वक्फ संशोधन विधेयक पर क्या बोले? प्रशांत किशोर भी धरने में शामिल

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर AIMPLB के नेतृत्व में कई मुस्लिम संगठन धरना दे रहे हैं. जिसमें बिहार सहित देश के कई विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. बुधवार (26 मार्च, 2025) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव बीमार होने के बावजूद आपका समर्थन करने के लिए पहुंचे हैं. हम सब आपके हाथ मजबूत करने आए हैं.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर, चाहे सत्ता रहे या न रहे, हमने सदन, विधानसभा व विधान परिषद में इस गैर संवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है. हमने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा कराने की मांग की. हम लोग ये बताना चाहते हैं आप लोगों की लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ आप सबके साथ खड़े हैं. हमारी कोशिश है कि यह बिल किसी भी कीमत पर पास न हो.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ आज देशव्यापी ‘आंदोलन’ किया जा रहा है. इसका जन सुराज पार्टी ने भी समर्थन किया है. पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर भी AIMPLB के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

धरना में शामिल हुए सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से धार्मिक संस्थाओं को दिए गए संवैधानिक संरक्षण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. यह तो बस शुरुआत है और जल्द ही वे हिंदू संस्थाओं और अन्य धार्मिक ट्रस्टों में भी हस्तक्षेप कर सकती है. सरकार के लिए धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करना अतार्किक और अनुचित है, जबकि उसके पास कोई अधिकार नहीं है. यह उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है जिन्होंने कभी दलितों को मंदिरों में प्रवेश से वंचित रखा और कभी पिछड़े हिंदू समुदायों का सम्मान नहीं किया.

Related posts

रघुवंश बाबू की अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन-सैलाब, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई…

Bihar Now

Big Breaking : आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, बीजेपी नेता सहित दो लोगों को लगी गोली, बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत !…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, हथियार के बल पर वैशाली में लाखों की लूट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो